राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना

जमुई में 17 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर प्रमंडल अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोसी प्रमंडल की टीम जमुई रवाना हो गई।

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना

सहरसा : जमुई में 17 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर प्रमंडल अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोसी प्रमंडल की टीम जमुई रवाना हो गई। टीम में सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के कुल 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व कप्तान अंकित यादव करेंगे. जबकि राहुल कुमार कोच की भूमिका निभाएंगे। 

प्रतियोगिता के लिए पहले तीनों जिलों में जिला स्तरीय टीमों का चयन किया गया - कोच रोशन सिंह धोनी

सहरसा जिला एवं कोसी प्रमंडल क्रिकेट के संयोजक व बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पहले तीनों जिलों में जिला स्तरीय टीमों का चयन किया गया। इसके बाद एमएलटी कॉलेज, सहरसा में तीनों जिलों के चयनित खिलाड़ियों के बीच मैच आयोजित कराया गया। इसमें सहरसा जिला की टीम चैंपियन बनी. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीनों जिलों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कोसी प्रमंडल की टीम के लिए किया गया। प्रमंडलीय टीम में सहरसा से कप्तान अंकित यादव के अलावा उज्ज्वल सिंह, सुधांशु कुमार, मो. मिमतुल, यश राज, स्ववीभाष तेजस्वी और आदित्य आनंद शामिल हैं। मधेपुरा से मो. निहाल राज, सैयद रोबाब, अश्वनी राज, केशव कुमार एवं करण कुमार को जगह मिली है. वहीं सुपौल से अभिषेक कुमार, अनुपम आनंद और आकाश कुमार झा टीम का हिस्सा हैं। 

कोसी प्रमंडल के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रमंडल का नाम रोशन करेंगे

टीम की रवानगी के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तौसी, चयन समिति के सदस्य पंकज ठाकुर, कुणाल चौधरी, अमित यादव, शशि भूषण यादव, प्रमोद झा, सनी सिंह, सैयद शमी अहमद एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों ने टीम को संतुलित एवं मजबूत बताते उम्मीद जताई कि कोसी प्रमंडल के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रमंडल का नाम रोशन करेंगे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
Nov 18, 2026, 6:03:00 PM
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
Nov 18, 2026, 6:00:00 PM
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
Nov 18, 2026, 5:45:00 PM