जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15595/15596 के परिचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री एवं अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15595/15596 के परिचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- जनकपुरधाम और अयोध्या का भारत एवं नेपाल के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकपुरधाम और अयोध्या का भारत एवं नेपाल के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है। जनकपुरधाम माता जानकी की जन्मस्थली तथा अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर में श्रद्धा का केंद्र है। इन दोनों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में रेल अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है

उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा, इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क और संवाद के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में रेल अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। बिहार की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और आम लोगों को आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Trending News

शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
Nov 18, 2026, 6:03:00 PM
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
Nov 18, 2026, 6:00:00 PM
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
Nov 18, 2026, 5:45:00 PM