फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर

बिहटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज फर्नीचर दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान और नकदी की चोरी कर ली। घटना 11 नवंबर की रात की बताई जा रही है।

फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर

बिहटा : बिहटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज फर्नीचर दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान और नकदी की चोरी कर ली। घटना 11 नवंबर की रात की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान का गेट फांदकर अंदर घुसे और फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाले कीमती औजार, मशीन व ऑर्डर के लिए रखे गए 55 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब दो लाख 80 हजार रुपए है। 

घटना के समय करीब 3 की संख्या में चोर दुकान में दाखिल हुए थे - दुकान मालिक

दुकान मालिक राणा कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के समय करीब तीन की संख्या में चोर दुकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने दुकान में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। दुकानदार के अनुसार, चोरी गए सामान में से करीब सवा लाख रुपए मूल्य का सामान घर से 50 मीटर की दूरी पर एक चार दीवारी से बरामद हुआ है, जबकि बाकी सामान और नकदी का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी - दुकानदार राणा कुमार शर्मा

वहीं दुकानदार राणा कुमार शर्मा के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद 11 नवंबर को बिहटा थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिसकी रिसीविंग कॉपी उनके पास मौजूद है। उनका आरोप है कि आवेदन देने के एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। अब उनसे दोबारा आवेदन देने को कहा जा रहा है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 10:22:00 AM
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
Nov 19, 2026, 9:27:00 AM
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 9:10:00 PM
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM