उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन

जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित पौराणिक महत्व वाले 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।

उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित पौराणिक महत्व वाले 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी ने समस्तीपुर जिलाधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास की गुहार लगाई है।

महाभारत काल से जुड़ी है आस्था

आपको बता दें कि करीब पांच हजार एकड़ क्षेत्र में फैले इस विशाल देवखाल चौर की स्थानीय लोगों में गहरी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यता है। किवदंतियों और स्थानीय आस्था के अनुसार, महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान द्रौपदी ने पांचों पांडवों के साथ इसी स्थान पर पहला उपवास रखकर छठ पूजा की थी। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस कालखंड से जुड़े कई अवशेष आज भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं, जो इसकी ऐतिहासिकता को प्रमाणित करते हैं।

विकास और रोजगार के खुलेंगे द्वार

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद राजू सहनी ने कहा कि इतनी बड़ी पौराणिक विरासत होने के बावजूद यह क्षेत्र सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा देवखाल चौर का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाता है, तो इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहेगी, बल्कि पूरे इलाके का चौमुखी विकास होगा। इसके पर्यटन केंद्र बनने से स्थानीय स्तर पर व्यवसाय बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस दिशा में जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 10:22:00 AM
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
Nov 19, 2026, 9:27:00 AM
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 9:10:00 PM
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM