पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां खाने के ऑर्डर में हुई देरी पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की जान चली गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात

रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां खाने के ऑर्डर में हुई देरी पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की जान चली गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रांची के धुर्वा इलाके में स्थित 'टेस्टी अंदाज' वेज रेस्टोरेंट की है

घटना रांची के धुर्वा इलाके में स्थित 'टेस्टी अंदाज' वेज रेस्टोरेंट की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम एक ग्राहक रेस्टोरेंट में पनीर टिक्का का ऑर्डर देने पहुंचा था। ऑर्डर तैयार होने में देरी को लेकर ग्राहक और रेस्टोरेंट के कर्मचारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हिंसक हो गई। आरोप है कि गुस्साए ग्राहक ने दुकान में रखे चाकू से कर्मचारी पर हमला कर दिया। वारदात के बाद घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले की जानकारी रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने साझा की।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है - सिटी SP पारस राणा

वहीं सिटी एसपी पारस राणा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक मामूली विवाद के खौफनाक अंजाम ने इलाके में सनसनी फैला दी है।बहरहाल खाने के ऑर्डर में हुई देरी ने एक कर्मचारी की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना गुस्से और जल्दबाजी में उठाए जाने वाले खतरनाक कदमों को लेकर कई सवाल छोड़ जाती है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
Nov 19, 2026, 12:30:00 PM
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
Nov 19, 2026, 12:15:00 PM
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
Nov 19, 2026, 12:00:00 PM
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nov 19, 2026, 11:45:00 AM
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
Nov 19, 2026, 11:35:00 AM
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
Nov 19, 2026, 11:34:00 AM
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Nov 19, 2026, 11:26:00 AM
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Nov 19, 2026, 11:16:00 AM
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM