छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत दो निलंबित

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 11वीं कक्षा की छह छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति के राजगीर घुमाने ले जाना भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव को निलंबित कर दिया गया है।

छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत दो निलंबित

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 11वीं कक्षा की छह छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति के राजगीर घुमाने ले जाना भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी। मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर हुई जांच के आधार पर आरोपित शिक्षक एहसान अख्तर और प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव को निलंबित कर दिया गया है।

सरकारी योजना बताकर अभिभावकों को किया गुमराह

जानकारी के अनुसार, शिक्षक एहसान अख्तर ने दो से पांच अक्टूबर के बीच स्कूल की छह छात्राओं को अपने निजी खर्च पर राजगीर की सैर कराई थी। आरोप है कि इसके लिए न तो स्कूल प्रशासन और न ही शिक्षा विभाग से कोई अनुमति ली गई थी। शिक्षक ने अभिभावकों को यह कहकर गुमराह किया था कि छात्राओं को सरकारी योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाया जा रहा है।

Video Viral वायरल होने पर स्कूल में बवाल, 2 शिक्षकों से मारपीट

वहीं 15-16 अक्टूबर को राजगीर यात्रा का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक एहसान अख्तर से जवाब-तलब करने लगे। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित भीड़ ने एहसान अख्तर की पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में हाजिरी बनाकर गायब रहने का आरोप लगाते हुए एक अन्य शिक्षक सूचित तिवारी के साथ भी मारपीट की, जबकि हंगामा बढ़ता देख प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव मौके से निकल गए।

ढाई घंटे तक चली जांच, जांच रिपोर्ट के बाद गिरी गाज

हंगामे की सूचना पर उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सम्राट शिवमणि और बीपीआरओ पुष्पेंद्र पुष्कर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल में करीब ढाई घंटे तक शिक्षकों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

प्रधानाध्यापक पर इस अनधिकृत यात्रा की जानकारी होने के बावजूद वरीय अधिकारियों से बात छिपाने का आरोप सही पाया गया

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की जांच रिपोर्ट में बिना अनुमति छात्राओं को बाहर ले जाने, वीडियो में शिक्षक के कथित आपत्तिजनक आचरण, हाजिरी बनाकर गायब रहने और स्कूल प्रबंधन व परीक्षा संचालन में अनियमितता की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव पर इस अनधिकृत यात्रा की जानकारी होने के बावजूद वरीय अधिकारियों से बात छिपाने का आरोप सही पाया गया, जिसके बाद विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत दो निलंबित
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत दो निलंबित
Nov 19, 2026, 12:00:00 PM
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nov 19, 2026, 11:45:00 AM
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
Nov 19, 2026, 11:35:00 AM
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
Nov 19, 2026, 11:34:00 AM
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Nov 19, 2026, 11:26:00 AM
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Nov 19, 2026, 11:16:00 AM
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 10:22:00 AM
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
Nov 19, 2026, 9:27:00 AM