व्हाट्स एप का क्रांतिकारी अपडेट, अब बिना नंबर शेयर करें चैट

व्हाट्स एप का क्रांतिकारी अपडेट, अब बिना नंबर शेयर करें चैट

तकनीक के इस दौर में व्हाट्स एप हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। व्हाट्स एप के माध्यम से कई तरह के कार्य होते हैं। लेकिन इसके लिए नंबर शेयर करना पडता था। अब इसी को लेकर बडा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इसमें बडा बदलाव होने जा रहा है। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर 'यूज़रनेम' (Username) फीचर की घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्राइवेट रोलआउट से पहले ही दुनिया भर में 29 जून से यूज़रनेम रिज़र्वेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है, ताकि यूज़र्स अपना पसंदीदा नाम को पहले ही सुरक्षित कर सकें। व्हाट्स एप के सीइओ कुणाल साह ने एक्स पर एक ऑफिशियल पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने पब्लिक रोलआउट से पहले ही अपना यूज़रनेम क्लेम कर लिया था। शाह ने लिखा, "सही समय बहुत मायने रखता है। दुनिया के लिए इसे जारी करने से पहले ही मैंने अपना यूज़रनेम क्लेम करने के लिए WhatsApp जॉइन कर लिया था। अब आपका समय है।" उन्होंने यूज़र्स को अपने पसंदीदा नाम रिज़र्व करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे नाम उपलब्ध न रहने से पहले ही उन्हें ले सकें।

कंपनी इस रोल आउट को प्राइवेसी के कारण शुरू कर रही है। व्हाट्स एप ने बताया है कि कई बार ऐसे हालात बनते हैं, जब लोग अपने निजली फोन नंबर को बिना शेयर किए संपर्क में रहना चाहते हैं। यूजर्स को नंबर शेयर करने में कई बार हिचक होती है। लेकिन अब यूजरनेम के साथ व्हाट्स एप यूज़र्स अपने फ़ोन नंबर के बजाय बस एक यूनिक नाम शेयर कर पाएँगे। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद कोई दूसरा सोशल मीडिया हैंडल बनाना नहीं है, बल्कि बातचीत का एक ऐसा तरीका बनाना है जिसमें प्राइवेसी को प्राथमिकता दी जाए। Instagram या X के विपरीत, यहाँ कोई पब्लिक डायरेक्टरी नहीं होगी जहाँ लोग यूज़रनेम ब्राउज़ कर सकें, और न ही WhatsApp दूसरों को यूज़रनेम का सुझाव देगा। किसी व्यक्ति को पहली बार मैसेज करने से पहले आपका सही यूज़रनेम पता होना ज़रूरी होगा।

दरअसल व्हाट्स एप यूजरनेम की नाम की सुविधा के साथ ही सुरक्षा को और पुख्ता कर रहा है। जो लोग पहली बार संपर्क कर रहे हैं, उन्हें यूज़रनेम का इस्तेमाल करके मैसेज भेजने से पहले यह की (key) डालनी होगी। कंपनी का कहना है कि इस की (key) को कभी भी बदला जा सकता है, जिससे यूज़र्स को यह कंट्रोल मिलता है कि कौन उनसे संपर्क कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस की माने तो अगले कुछ माह में यह धीरे धीरे रोलआउट होगा। हर किसी को यह फीचर तुरंत दिखायी नहीं देगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि जब उनके एरिया में यूज़रनेम रिज़र्वेशन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, तो यूज़र्स को इन-ऐप नोटिफ़िकेशन मिलेगा, जबकि पूरा फ़ीचर इस साल के आखिर में पेश किया जाएगा।

Trending News

देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
Aug 25, 2026, 6:57:00 AM
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
Aug 25, 2026, 6:45:00 AM
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
Aug 25, 2026, 6:24:00 AM
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM