दुनिया में सबसे लंबे बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ रेनू धरीवाल का नाम

उत्तरखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेनू धरीवाल का नाम प्रतिष्ठित किताब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दरअसल रेनू का नाम उनके लंबे बाल के कारण दर्ज हुआ है।

दुनिया में सबसे लंबे बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ रेनू धरीवाल का नाम

उत्तरखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेनू धरीवाल का नाम प्रतिष्ठित किताब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दरअसल रेनू का नाम उनके लंबे बाल के कारण दर्ज हुआ है। रेनू के बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं। 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रेनू का नाम उनके बाल को लेकर दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेनू की बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फिट 10 इंच नापी गई है। जिसके बाद उनका नाम इस प्रतिष्ठित किताब में दर्ज हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन की आलिया नैस्रोवा के नाम था। आलिया के बालों की लंबाई 8 फिट 5.3 इंच थी। रेनू के इस अनोखे कीर्तिमान को लेकर सोशल मीडिया में भी चर्चा का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर रेनू के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें रेनू अपने लंबे, घने काले बालों को संवारती और बांधती नजर आ रही हैं।

गिनीज बुक में नाम आने के बाद नेटीजंस अब रेनू से तरह तरह के सवाल भी कर रहे हैं और उनके लंबे बालों की सेहत का राज जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं रेनू का कहना है कि 2015 से उन्होंने अपने बालों का विशेष रूप से ख्याल रखना शुरू किया था। उनका यह भी कहना है कि इन बालों को धोने और सुलझाने में काफी वक्त लग जाता है। रेनू के बाल लंबे होने के साथ ही घने, मोटे और चमकदार भी हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद अब रेनू न केवल अपने शहर में पहचान बना चुकी हैं बल्कि अब उन्हें एक्स और इंस्टाग्राम पर भी देश विदेश से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। रेनू का कहना है कि वह अपने बालों की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करती हैं और केमिकल से दूर रहती हैं। बालों की देखरेख के लिए शैंपू और तेल वह घर पर ही तैयार करती हैं।

Trending News

राहुल गांधी पर संजय झा का निशाना, बोले लफुआगिरी पर उतर गये हैं राहुल
राहुल गांधी पर संजय झा का निशाना, बोले लफुआगिरी पर उतर गये हैं राहुल
Aug 14, 2026, 3:41:00 PM
CIMP, CIMP Foundation और UN Global Compact Network India के बीच हुआ एमओयू
CIMP, CIMP Foundation और UN Global Compact Network India के बीच हुआ एमओयू
Aug 14, 2026, 3:25:00 PM
बीएसएस महिला महाविद्यालय से एनसीसी कैडेट ने निकाली तिरंगा यात्रा
बीएसएस महिला महाविद्यालय से एनसीसी कैडेट ने निकाली तिरंगा यात्रा
Aug 14, 2026, 3:17:00 PM
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कहा-हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कहा-हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं
Aug 14, 2026, 3:09:00 PM
अंग्रेजों के जमाने के जेलर...जावेद अख्तर का ये रूप देखकर बुरी तरह घबरा गए असरानी
अंग्रेजों के जमाने के जेलर...जावेद अख्तर का ये रूप देखकर बुरी तरह घबरा गए असरानी
Aug 14, 2026, 2:43:00 PM
दुनिया में सबसे लंबे बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ रेनू धरीवाल का नाम
दुनिया में सबसे लंबे बाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ रेनू धरीवाल का नाम
Aug 14, 2026, 2:33:00 PM
दिल्ली : 15 अगस्त से पहले धमाके की धमकी! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय
दिल्ली : 15 अगस्त से पहले धमाके की धमकी! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय
Aug 14, 2026, 2:32:00 PM
तिरंगे के रंग में रंगा मेदिनीनगर! बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगे के रंग में रंगा मेदिनीनगर! बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Aug 14, 2026, 2:26:00 PM
जानिए क्या है नाता बिहार से क्रांतिकारी सपूत बटुकेश्वर दत्त का,  भगत सिंह के रहें साथी
जानिए क्या है नाता बिहार से क्रांतिकारी सपूत बटुकेश्वर दत्त का, भगत सिंह के रहें साथी
Aug 14, 2026, 2:21:00 PM
शिवपाल के बयान के बाद राजभर का पलटवार, अखिलेश को दे डाली नसीहत
शिवपाल के बयान के बाद राजभर का पलटवार, अखिलेश को दे डाली नसीहत
Aug 14, 2026, 2:07:00 PM