मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा

बिहार के रोहतास जिले में सासाराम के समीप कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित मांझर कुंड और धुआं कुंड जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं का अद्भुत संगम हैं।

मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा

बिहार के रोहतास जिले में सासाराम के समीप कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित मांझर कुंड और धुआं कुंड जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं का अद्भुत संगम हैं। हरी-भरी पहाड़ियों और प्राकृतिक जलधाराओं के बीच स्थित ये झरने विशेष रूप से मानसून और सावन के महीने में बेहद मनमोहक दिखाई देते हैं।

सासाराम से दक्षिण दिशा में कैमूर पहाड़ियों पर स्थित मांझर कुंड तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्तों से होकर यात्रा करनी पड़ती है। यहां नदी का पानी लगभग 300 फीट नीचे गिरता है, जो पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसके समीप स्थित धुआं कुंड भी अपनी प्राकृतिक छटा और गिरते जल की मनोहारी तस्वीर के लिए जाना जाता है।

मांझर कुंड का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी विशेष है। मान्यता है कि सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी अपने प्रवास के दौरान इस क्षेत्र में आए थे। तभी से यहां सिख समुदाय के लोगों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और समागम की परंपरा चली आ रही है। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, सिख समुदाय के लोग यहां गुरु ग्रंथ साहिब के साथ पहुंचते रहे हैं और मंझर कुंड में कई दिनों तक ठहरकर धार्मिक अनुष्ठान करते थे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां के जल में प्राकृतिक खनिज पाए जाते हैं और इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

मांझर कुंड में रक्षाबंधन या सावन पूर्णिमा के बाद आने वाले पहले रविवार को मेला लगने की परंपरा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष भी सावन पूर्णिमा के बाद पहले रविवार को मांझर कुंड श्रद्धालुओं और सैलानियों से गुलजार रहा। सिख समुदाय के लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु शनिवार की रात से ही यहां पहुंचने लगे थे। इस दौरान शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जलधारा में स्नान किया और प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु के बाग से पहाड़ मेले की यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंझर कुंड पहुंचे। गुरु बाग के प्रबंधक सह अध्यक्ष महंत बजरंगी दास बताते हैं कि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालु मांझर कुंड पहुंचे हैं। यहां पूजा-पाठ और प्रार्थना के माध्यम से देश, राज्य और समाज की प्रगति तथा आपसी भाईचारे की कामना की। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है। इस ऐतिहासिक मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। तभी इस वर्ष मेले से कुछ दिन पहले रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम की कैमूर पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंझर कुंड में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

मांझर कुंड और धुआं कुंड बिहार के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में भी शामिल हैं। मानसून के दौरान पहाड़ियों से गिरता पानी, चारों ओर फैली हरियाली और ताजगी भरा वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह इलाका पिकनिक और प्रकृति भ्रमण के लिए भी लोकप्रिय है। परिवारों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए कैमूर की पहाड़ियों के बीच बसे ये जुड़वां झरने बिहार की प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा अनुभव कराते हैं। आस्था, इतिहास और प्रकृति के इस अद्भुत संगम के कारण मंझर कुंड आज भी रोहतास और बिहार के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

Trending News

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
Sep 01, 2026, 2:31:00 PM
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
Sep 01, 2026, 2:04:00 PM
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
Sep 01, 2026, 1:49:00 PM
निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार
निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार
Sep 01, 2026, 12:25:00 PM
मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद
मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद
Sep 01, 2026, 11:59:00 AM
राज्य के सात जिलों में सितंबर के पहले सप्ताह में लगेगा नियोजन मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर
राज्य के सात जिलों में सितंबर के पहले सप्ताह में लगेगा नियोजन मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर
Sep 01, 2026, 11:54:00 AM
सीएम सम्राट चौधरी करेंगे "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान का शुभारंभ
सीएम सम्राट चौधरी करेंगे "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान का शुभारंभ
Sep 01, 2026, 11:47:00 AM
पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
Sep 01, 2026, 11:37:00 AM
गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा
गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा
Sep 01, 2026, 11:28:00 AM
भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम
भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम
Sep 01, 2026, 11:01:00 AM