केंद्रीय गृह मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुनवाई टली, जानें कब होगी अगली सुनवाई

ranchi

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में भाजपा नेता अमित शाह पर कथित टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुनवाई शनिवार को नहीं हो सकी।

राहुल गांधी ने इस केस में ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत पाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 205 के तहत आवेदन दाखिल किया था। अदालत को इस पर 4 अक्टूबर को आदेश देना था, मगर न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण फैसला टल गया। अब मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर 2025 को होगी।

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि इस आवेदन पर दोनों पक्षों की दलीलें 22 सितंबर को पूरी हो चुकी थीं और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजरें अब अदालत के फैसले पर टिकी हैं। यदि अदालत राहुल गांधी को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान करती है, तो वे अपने राजनीतिक और संसदीय कार्यक्रमों में निर्बाध शामिल हो पाएंगे। लेकिन अगर आवेदन खारिज हुआ, तो उन्हें हर सुनवाई में अदालत में उपस्थित रहना पड़ेगा।

पार्टी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार व्यस्त रहते हैं, ऐसे में यह फैसला उनकी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सीधा असर डालेगा।

Trending News

पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
Oct 13, 2026, 9:05:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM