सिमडेगा : पुरानी रंजिश बनी दोहरे ह*त्याकांड की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : पुरानी रंजिश बनी दोहरे ह*त्याकांड की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में लापता बताए जा रहे दो युवकों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी निशानदेही पर जंगल से दोनों मृतकों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने यह कार्रवाई की। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मतरामेटा गांव निवासी कलीम खान (25) और मो. नईम मियां उर्फ मानु (30) बीते 12 जनवरी को एक मित्र के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की बेचैनी बढ़ने पर उनकी पत्नी और बहन शाहिना परवीन ने ठेठईटांगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारियों और ठोस इनपुट के आधार पर पुलिस ने मृतकों के दोस्त रौशन मिंज और सूरज बेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शवों को टेम्पो में लादकर छुरिया टोंगरी जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से दोनों शवों को बरामद कर लिया। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया खून सना लोहे का रॉड, हॉकी स्टिक, खून लगे कपड़े, मृतकों के क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और शवों को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त टेम्पो भी जब्त किया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में हैं।

जांच में सामने आया है कि वारदात की जड़ में आपसी दुश्मनी थी। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मृतकों पर रौशन मिंज की यामाहा एफजेड बाइक लूटने की कोशिश करने का आरोप था। इसके अलावा करीब तीन महीने पहले रौशन मिंज के छोटे भाई दीपक मिंज पर हथियार चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई थी। वहीं, उसके एक अन्य भाई रितेश मिंज को भी लगातार धमकाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन मिंज (28), पिता किशोर मिंज, निवासी चुमकी चढ़रीतर, पंचायत दुमकी और सूरज बेहरा (20), पिता भानू बेहरा, निवासी भवनाडीपा कालोटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस पूरी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, पुलिस निरीक्षक भिखारी राम, ठेठईटांगर थाना प्रभारी रमेश कुमार झा तथा सशस्त्र बलों की भूमिका सराहनीय रही।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM