सोशल मीडिया पर छाई चांडिल की ‘देसी Lamborghini’, मैकेनिक ने Maruti 800 को दिया सुपरकार लुक

सोशल मीडिया पर छाई चांडिल की ‘देसी Lamborghini’, मैकेनिक ने Maruti 800 को दिया सुपरकार लुक

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में एक युवा मैकेनिक ने अपनी मेहनत और हुनर से साधारण कार को सुपरकार जैसा रूप देकर लोगों को चौंका दिया है। मोहम्मद आरिफ नाम के इस मैकेनिक ने पुरानी Maruti 800 को मॉडिफाई कर ऐसा डिजाइन दिया है कि दूर से देखने पर यह कार किसी Lamborghini से कम नहीं लगती। उनकी यह अनोखी “देसी सुपरकार” इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और लोग उनके काम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में आरिफ ने करीब 4 लाख रुपये खर्च किए। असली Lamborghini की कीमत करोड़ों में होती है, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी कल्पनाशक्ति और कारीगरी के दम पर कार का लुक पूरी तरह बदल दिया।

इस मॉडिफिकेशन की खास बात यह है कि इसमें बाजार में मिलने वाले किसी रेडीमेड बॉडी किट का उपयोग नहीं किया गया। आरिफ ने खुद कार के पैनल काटकर वेल्डिंग की और मैनुअली शेप देकर नई बॉडी तैयार की। Maruti 800 की पारंपरिक चौकोर बनावट को हटाकर उसे लो-हाइट और चौड़े स्पोर्ट्स कार जैसे डिजाइन में बदल दिया गया।

कार के बाहरी हिस्से में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें फाइबरग्लास से बना शार्प और एंगुलर बॉडी डिजाइन, बड़ा रियर विंग, डीप फ्रंट स्प्लिटर, 12 इंच की जगह 16 इंच के चौड़े अलॉय व्हील, कस्टम एलईडी हेडलाइट्स और नीयन ग्रीन रंग का पेंट शामिल है। इन बदलावों के बाद कार का लुक काफी हद तक किसी लग्जरी सुपरकार जैसा नजर आता है।

इंटीरियर में भी किया गया बदलाव
आरिफ ने सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं बदला, बल्कि कार के केबिन को भी नया रूप दिया है। अब इसका इंटीरियर स्पोर्टी टू-सीटर जैसा दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें सनरूफ भी लगाया गया है, जो मूल Maruti 800 में कभी उपलब्ध नहीं था।

कार का बाहरी रूप भले ही पूरी तरह बदल गया हो, लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी Maruti 800 का 796cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो करीब 37-40 बीएचपी पावर और 56-59 एनएम टॉर्क पैदा करता है।

भले ही इसकी रफ्तार असली Lamborghini जैसी न हो, लेकिन सीमित संसाधनों में तैयार की गई यह कार आरिफ के जुनून और तकनीकी कौशल की शानदार मिसाल बन गई है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM