साहिबगंज : सोनार की दुकान में 15 लाख की चोरी, थाने के पास हुई वारदात से व्यापारियों में रोष

साहिबगंज : सोनार की दुकान में 15 लाख की चोरी, थाने के पास हुई वारदात से व्यापारियों में रोष

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ये हैं कि चोर अब पुलिस थाने से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर ही बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार देर रात भगत मोहल्ला स्थित सोनार पट्टी में चंचला ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया गया। अज्ञात अपराधी दुकान से सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना में करीब छह से सात नकाबपोश अपराधी शामिल थे। चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और फिर भीतर रखी लोहे की तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण उड़ा लिए।

दुकानदार अरुण सोनी ने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे उन्हें फोन पर दुकान के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। वे जब परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि लगभग पांच किलो चांदी और सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी एम.के. पांडेय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, थाने के नजदीक हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। उन्होंने लगभग एक घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखीं और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Trending News

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM