प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप

सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल के मातृ-शिशु विभाग में बीती रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का लापरवाही भरा मामला सामने आया है।

प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप

सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल के मातृ-शिशु विभाग में बीती रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का लापरवाही भरा मामला सामने आया है। मृतका की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कुसहीं गांव निवासी नितेश कुमार की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही और संवेदनहीनता का गंभीर आरोप लगाया है।

डॉक्टर नदारद, नर्सों के भरोसे मरीज

परिजनों ने अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर आशा देवी को सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ड्यूटी पर डॉक्टर उपस्थित नहीं थे और उन्होंने फोन पर हीं नर्सों को इलाज का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति बिगड़ने के बावजूद भी नर्सों द्वारा न तो डॉक्टर को बुलाया गया और न हीं समय रहते अन्य अस्पताल रेफर किया गया।

लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप

परिजनों का यह भी आरोप है कि प्रसव कराने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने जबरन पेट पर दबाव बनाया और मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि ऐसा करने पर जब नर्सों को मना किया गया तो उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। मरीज को कई इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल गेट पर प्रदर्शन

घटना के बाद अस्पताल गेट पर परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका के परिजन भोला पासवान सहित अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हालांकि हंगामे की सूचना मिलते हीं स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM