झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज की संभावना है। इसके अगले दिन यानी 8 मार्च को पूर्वी जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है, जहां बादल छाने और हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं 9 मार्च को मौसम का प्रभाव कुछ अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

10 मार्च को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में 7 से 9 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने और गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हालांकि 11 और 12 मार्च से मौसम के साफ और शुष्क होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इधर राज्य के विभिन्न शहरों में दर्ज तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

इसके अलावा डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यह बदला हुआ रुख बना रह सकता है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM