इटखोरी सीओ का युवक को पीटने वाला वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला

इटखोरी सीओ का युवक को पीटने वाला वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक युवक को लाठी से मारते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है और इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को विधानसभा में मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर भी वीडियो साझा करते हुए घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।

मरांडी ने अपने पोस्ट में कहा कि पुलिस की मौजूदगी में एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा युवकों पर डंडे से हमला करना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम, संवेदनशीलता और कानून के दायरे में रहकर काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर कानून लागू कराने की जिम्मेदारी होती है, अगर वही नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई करने लगें, तो यह व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यदि संबंधित युवकों से कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा सकती थी। लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह से मारपीट करना न तो उचित है और न ही प्रशासनिक गरिमा के अनुरूप। उनके अनुसार इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और प्रशासनिक तंत्र की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। मरांडी ने चतरा के उपायुक्त से मांग की है कि मामले की जांच कराते हुए संबंधित अंचल अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM