चौपारण-चतरा सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ, 35 करोड़ से होगी 50 किमी जर्जर मार्ग की मरम्मत

चौपारण-चतरा सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ, 35 करोड़ से होगी 50 किमी जर्जर मार्ग की मरम्मत

चौपारण से चतरा को जोड़ने वाली करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस महत्वपूर्ण सड़क के सुधार का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। बरही के विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयासों के बाद इस परियोजना को हरी झंडी मिली है।

विधायक मनोज यादव ने बताया कि उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान इस सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाया था। उनके अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से अत्यंत जरूरी है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को सिमरिया के विधायक उज्ज्वल दास और चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के साथ मिलकर सरकार के समक्ष रखा गया, जिसके बाद इस पर सकारात्मक पहल हुई।

सरकार की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए कुल 35 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब अगला चरण टेंडर प्रक्रिया का होगा। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस पहल के लिए विधायक मनोज यादव का आभार जताया। आभार व्यक्त करने वालों में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, आशीष सिंह, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, यवनपुर की मुखिया जानकी यादव, झापा मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, दादपुर मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, विकास यादव, कैलाश पांडेय, राकेश पांडेय और सुरेंद्र पांडेय सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

इस सड़क के सुधार से चौपारण, सिमरिया और चतरा क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM