नगर निगम चुनाव के नतीजों ने बदली तस्वीर, रांची को मिली रोशनी, मानगो में सुधा का सियासी उदय

नगर निगम चुनाव के नतीजों ने बदली तस्वीर, रांची को मिली रोशनी, मानगो में सुधा का सियासी उदय

झारखंड के नगर निगम चुनावों में इस बार मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया है। रांची नगर निगम में मेयर पद पर रोशनी खलखो ने निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 14,363 मतों से पराजित किया। वहीं जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता ने 18,601 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

रांची नगर निगम की मतगणना के लिए कुल 10 हॉल बनाए गए थे, जिनमें से 9 हॉल में नगर निगम क्षेत्र के मतों की गिनती की गई। मतगणना शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

मेयर पद के लिए हुए मुकाबले में रोशनी खलखो को 1,57,669 मत प्राप्त हुए, जबकि रमा खलखो को 1,43,306 वोट मिले। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में सुजीत विजय आनंद कुजूर को 19,305, प्रवीण कच्छप को 16,760, किरण कुमारी को 14,206 और सुजाता कच्छप को 12,661 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा देवी दयाल मुंडा (11,974), सोनू खलखो (13,018), विनोद कुमार बड़ाईक (6,843), सुरेंद्र लिंडा (6,784) और सुमन कांत तिग्गा (6,355) भी चुनाव मैदान में थे।

“जनता का भरोसा हमारी ताकत” : रोशनी खलखो

विजय की घोषणा के बाद रोशनी खलखो ने इसे रांची की जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालना, पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाना और सड़कों व आधारभूत ढांचे का समग्र विकास करना होगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा तथा सभी 53 वार्डों में संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

रांची के उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए मतदाताओं, प्रत्याशियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना दोनों चरण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।

रांची के 53 वार्डों में ये प्रत्याशी विजयी

नगर निगम के सभी 53 वार्डों में पार्षद पद के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड 1 से नकुल तिर्की, वार्ड 2 से सविता कच्छप, वार्ड 3 से बसंती लकड़ा, वार्ड 4 से अमित मुंडा और वार्ड 5 से करमदेव बैठा विजयी रहे।

इसी तरह वार्ड 6 से मोनिका खलखो, 7 से मीनू देवी, 8 से किरण खलखो, 9 से प्रीति रंजन, 10 से संगीता देवी, 11 से आलिया नाज, 12 से कुलभूषण डुंगडुंग, 13 से पवन तिर्की, 14 से अंजू देवी और 15 से गजाला परवीन ने जीत हासिल की।

वार्ड 16 से सलाउद्दीन, 17 से फातिमा सलाउद्दीन, 18 से आशा गुप्ता, 19 से गीता कुमारी, 20 से सुनील यादव, 21 से मो. एहतेशाम, 22 से मो. असलम, 23 से फराहा नाज, 24 से विजय कच्छप और 25 से सुषमा राज विजयी घोषित हुए।

वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, 27 से बबली सोनी, 28 से रश्मि चौधरी, 29 से सुनील यादव, 30 से सोनी देवी, 31 से नीरज कुमार, 32 से संजय कुमार, 33 से पुष्प टोप्पो, 34 से अजीत कच्छप और 35 से रजनी लिंडा ने जीत दर्ज की।

वार्ड 36 से निहारिका, 37 से परमेश्वर सिंह, 38 से अवधेश ठाकुर, 39 से शीला देवी, 40 से सुचिता रानी राय, 41 से नीलम चौधरी, 42 से ममता देवी, 43 से शशि सिंह, 44 से परमजीत सिंह और 45 से नसीम गद्दी पार्षद चुने गए।

वार्ड 46 से आरती कुमारी, 47 से कविता संगा, 48 से अमित मिंज, 49 से जमीला खातून, 50 से सुनीता तिग्गा, 51 से सविता लिंडा, 52 से पीटर खोया और 53 से निर्मला गाड़ी ने जीत हासिल की।

मानगो में पहली बार मेयर चुनाव

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता को 42,022 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी संध्या सिंह को 23,421 वोट मिले। 18,601 मतों के अंतर से मिली इस जीत के साथ सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं।

परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। उल्लेखनीय है कि सुधा गुप्ता झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं।

विजय के बाद उन्होंने इसे मानगो की जनता का जनादेश बताया और कहा कि शहर में स्वच्छता, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और भरोसा दिलाया कि जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM