नगर निकाय चुनाव को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता आज

नगर निकाय चुनाव को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता आज

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की आयुक्त अलका तिवारी मंगलवार को मीडिया के सामने अहम जानकारी साझा करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, रातू रोड, रांची में आयोजित की जाएगी, जिसका समय अपराह्न 2:00 बजे तय किया गया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस प्रेस वार्ता को लेकर खास उत्सुकता है। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब समाप्त हो सकती है और आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल की ओर से नगर निकाय चुनाव के लिए सहमति मिलने के बाद यह संकेत दिए जा रहे थे कि गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी तिथियों की घोषणा संभव है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की यह प्रेस वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है।

अब दोपहर 2 बजे के बाद आयोग की ओर से होने वाली घोषणा से यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आगे की प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM