बैलेट पेपर की गिनती से आज तय होगा जनादेश, 9 नगर निगमों में मेयर की तस्वीर होगी साफ

बैलेट पेपर की गिनती से आज तय होगा जनादेश, 9 नगर निगमों में मेयर की तस्वीर होगी साफ

झारखंड में स्थानीय स्वशासन की दिशा तय करने वाली मतगणना प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। राज्य के 48 नगर निकायों में डाले गए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जाएगी। इनमें राजधानी रांची, औद्योगिक शहर धनबाद और जमशेदपुर जैसे प्रमुख नगर निगम भी शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का भरोसा जताया है। आयोग के अनुसार, राज्यभर में कुल 1,309 मतगणना टेबल लगाए गए हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बैलेट पेपर की गिनती होगी। चूंकि चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्र से कराए गए हैं, इसलिए अंतिम परिणाम आने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है।

राउंड के आधार पर होगी गिनती

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना की अवधि संबंधित निकाय के आकार और वार्डों की संख्या पर निर्भर करेगी। छोटे नगर निकायों में दो से तीन चरणों में मतगणना पूरी होने की संभावना है। वहीं बड़े नगर निगमों में अधिक राउंड लग सकते हैं। उदाहरण के तौर पर रांची नगर निगम में लगभग पांच चरणों में और बोकारो (चास) में नौ चरणों तक गिनती चलने की संभावना जताई गई है।

हर चरण की गिनती पूरी होने के बाद आंशिक परिणाम घोषित किए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और उम्मीदवारों व समर्थकों को समय-समय पर अपडेट मिल सके।

राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

इन चुनावों को केवल शहरी निकायों के गठन तक सीमित नहीं माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह मुकाबला सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के लिए जनसमर्थन की परीक्षा भी है। नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

9 नगर निगमों में मेयर पद पर फैसला

राज्य के कुल 9 नगर निगमों में आज मेयर पद के लिए मतों की गिनती होनी है। इन सभी जगहों पर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिन नगर निगमों में मतगणना हो रही है, वे हैं:

  • रांची नगर निगम

  • धनबाद नगर निगम

  • जमशेदपुर नगर निगम

  • चास नगर निगम (बोकारो)

  • देवघर नगर निगम

  • हजारीबाग नगर निगम

  • गिरिडीह नगर निगम

  • आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)

  • मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)

  • Trending News

    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
     CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
    पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
    पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
    Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
    ‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
    ‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
    सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
    सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 4:23:00 PM