विधानसभा में उठा विधायकों की जमीन रजिस्ट्री का मुद्दा, अतिक्रमण और बंदोबस्ती बनी बड़ी बाधा

विधानसभा में उठा विधायकों की जमीन रजिस्ट्री का मुद्दा, अतिक्रमण और बंदोबस्ती बनी बड़ी बाधा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन विधायकों को कॉपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से मिलने वाली जमीन की रजिस्ट्री का मामला सदन में जोरदार ढंग से उठाया गया। विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि तीन दिन पहले यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए पोर्टल कब खोला जाएगा।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि विधायकों को कॉपरेटिव सोसाइटी के जरिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 22 से 23 वर्षों से इस योजना के तहत जमीन का आवंटन नहीं हो सका है।

मंत्री ने कहा कि इस संबंध में रांची के उपायुक्त से बातचीत की गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित जमीन के कुछ हिस्सों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जबकि कुछ जगहों पर बंदोबस्ती भी हो चुकी है। इन कारणों से जिला प्रशासन को जमीन आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

राधाकृष्ण किशोर ने आश्वस्त किया कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही राजस्व मंत्री, राजस्व विभाग के सचिव और रांची के उपायुक्त के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी, ताकि विधायकों को जमीन देने के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सके।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM