बंगाल की खाड़ी में बने सर्कुलेशन का झारखंड में दिख रहा असर, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

बंगाल की खाड़ी में बने सर्कुलेशन का झारखंड में दिख रहा असर, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम में साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के बाद आसमान पर घने बादल छा गए और शाम तक कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। रांची में करीब दो घंटे तक चली बारिश के दौरान लगभग 9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। रांची के आसपास कांके और रातू इलाके में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आईं। अचानक हुई इस बारिश ने पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत दी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा के कारण शहर का वातावरण काफी खुशनुमा रहा।

मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।

इधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 15 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में चेतावनी दी गई है उनमें रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों में खड़े होने और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और यह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि फिलहाल हुई बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

मंगलवार की सुबह रांची में घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। खराब दृश्यता के कारण एक विमान को रांची में उतरने के बजाय कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 15 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 15 और 16 मार्च की सुबह हल्का कोहरा रहने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM