खाड़ी में जंग का साया! दुबई में फंसे झारखंड के 140 से अधिक लोग, सुरक्षित वापसी की मांग तेज

खाड़ी में जंग का साया! दुबई में फंसे झारखंड के 140 से अधिक लोग, सुरक्षित वापसी की मांग तेज

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब झारखंड के घरों तक महसूस किया जा रहा है। खाड़ी देशों में रह रहे या पर्यटन पर गए रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोगों के परिजन गहरी चिंता में हैं। दुबई और आसपास के इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरों ने बेचैनी बढ़ा दी है। कई लोग भारत सरकार से सुरक्षित निकासी की अपील कर रहे हैं।

एक निजी कंपनी के कॉरपोरेट टूर पर झारखंड के विभिन्न जिलों (रांची, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह, खूंटी और चतरा) से करीब 100 लोग दुबई गए हुए हैं। इनमें कर्मचारी ही नहीं, उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 28 तारीख को अबू धाबी एयरपोर्ट से रांची लौटना था, लेकिन हवाई मार्ग बंद होने से वे वहीं रुक गए।

समूह के एक सदस्य ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर वीडियो साझा किया, जिसमें होटल की बालकनी से दूर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन्होंने बताया, “हम लोग रांची से घूमने आए थे। अचानक हालात बिगड़ गए, एयरपोर्ट बंद हो गया। किसी तरह दुबई लाकर होटल में ठहराया गया है। फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन माहौल डरावना है। भारत सरकार से अनुरोध है कि हमें सुरक्षित घर पहुंचाया जाए।”

रांची निवासी कृष्णाकांत गिरी, जो अपनी पत्नी के साथ इस टूर पर गए हैं, ने फोन पर बताया कि करीब 100 लोगों का समूह है और अभी कंपनी की ओर से ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। “अभी तक कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मुख्य चिंता सुरक्षित वापसी को लेकर है,” उन्होंने कहा।

नौकरीपेशा और कारोबारी भी फंसे

दुबई में कार्यरत रांची के रातू रोड निवासी राकेश सिंह भी मौजूदा हालात के कारण वहीं अटके हुए हैं। ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के चलते दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जिससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं। राकेश होली पर रांची लौटने वाले थे, लेकिन एयरस्पेस बंद होने से उनकी यात्रा अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और एयरलाइनों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है।

उधर, रांची के कुछ सीमेंट व्यवसायी भी दुबई में फंसे हुए हैं। तुपुदाना निवासी विनीत कुमार साहू ने बताया कि 70 से 80 लोग वहां मौजूद हैं। सीमेंट हाउस के अशोक अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे राहुल अग्रवाल भी उसी टीम में हैं। “सुबह बात हुई थी। उसने बताया कि कर्फ्यू जैसी स्थिति है, होटल से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा। फोन कनेक्शन भी बार-बार टूट रहा है,” उन्होंने चिंता जताई।

झारखंड में रह रहे परिवारजन लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। संचार बाधित होने और उड़ानों के ठप होने से अनिश्चितता और बढ़ गई है। फिलहाल सभी की निगाहें भारत सरकार और दूतावास की संभावित राहत कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि फंसे लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो सके।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM