गोमिया में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला, KBPL के अधिकारी गंभीर रूप से घायल

गोमिया में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला, KBPL के अधिकारी गंभीर रूप से घायल

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई उस समय हिंसक मोड़ ले गई, जब केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड (KBPL) की निरीक्षण टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस वारदात में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को रहावन ओपी थाना क्षेत्र के बघरैया इलाके में केबीपीएल के अधिकारी रवि रामाचंद्रा राव और राजगोपाल, सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी लालचंद महतो तथा चालक धीरज कुमार स्कॉर्पियो वाहन से पचमो खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही टीम अवैध खनन के मुहाने के पास पहुंची, वहां मौजूद करीब 15 से 20 अज्ञात लोगों ने अचानक उग्र रवैया अपनाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

कुछ ही पलों में हालात बिगड़ गए और हमलावरों ने लाठी-डंडों, पत्थरों और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन दो लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने स्कॉर्पियो वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायलों को तत्काल घाटो स्थित टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अधिकारी रवि रामाचंद्रा राव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

घटना की पुष्टि करते हुए गोमिया इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रहावन ओपी में लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM