हजारीबाग जमीन घोटाला में विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को अंतरिम संरक्षण

हजारीबाग जमीन घोटाला में विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को अंतरिम संरक्षण

नेक्सजेन कंपनी से जुड़े कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से अहम राहत मिली। शीर्ष अदालत ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत प्रदान की, जबकि स्निग्धा सिंह को तीन मामलों में किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से फिलहाल संरक्षण देते हुए ‘नो कोएर्सिव स्टेप्स’ का अंतरिम आदेश जारी किया।

सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने राज्य का पक्ष रखा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की रिट याचिका स्वीकार करते हुए अपीलकर्ताओं के पक्ष में आदेश पारित किया। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने यह चिंता भी व्यक्त की कि जमानत मिलने के बावजूद आरोपी के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए जाना गंभीर सवाल खड़ा करता है।

यह पूरा प्रकरण हजारीबाग के वन भूमि घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि विनय सिंह ने हजारीबाग में करीब 28 डिसमिल गैर-मजरुआ खास श्रेणी की जंगल झाड़ भूमि की खरीद की और कथित तौर पर कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से उस जमीन का गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया। इस संबंध में हजारीबाग एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन से जुड़े इसी विवाद में विनय सिंह के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है, जिसकी जांच एजेंसियां अलग से कर रही हैं।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM