साधारण परिवारों से निकले असाधारण नतीजे, UPSC में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

साधारण परिवारों से निकले असाधारण नतीजे, UPSC में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार झारखंड के कई युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद इन अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर शानदार रैंक हासिल की है।

दुमका की सुदीपा दत्ता ने हासिल की 41वीं रैंक
दुमका जिले के कुमड़ाबाद की रहने वाली सुदीपा दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक 41 प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। सुदीपा ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए बिना सेल्फ-स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया।

तैयारी के दौरान वह दुमका के राजकीय पुस्तकालय में नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी को लगातार बेहतर बनाती रहीं। तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। इससे पहले उनका चयन झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिए सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है।

साहिबगंज की निहारिका सिन्हा को 365वीं रैंक
साहिबगंज जिले के कुलीपाड़ा की निहारिका सिन्हा ने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 365 हासिल की है। निहारिका बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं और मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के रूप में कार्यरत हैं।

निहारिका ने 2018 में सेंट जेवियर स्कूल, साहिबगंज से मैट्रिक और 2020 में रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से 2023 में राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। स्नातक के बाद वह यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। पहले प्रयास में उन्हें मेंस परीक्षा में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

बोकारो की अपूर्वा वर्मा 42वीं रैंक के साथ सफल
बोकारो की अपूर्वा वर्मा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त की है। अपूर्वा फिलहाल दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। व्यस्त नौकरी के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी और अनुशासन व दृढ़ संकल्प के साथ यह सफलता हासिल की।

अन्य सफल अभ्यर्थी भी चमके
झारखंड के अन्य अभ्यर्थियों ने भी इस परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। लातेहार के विपुल गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 103 प्राप्त की है। वहीं रांची के डोरंडा स्थित फिरदौस नगर निवासी इस्तियाक को 354वीं रैंक मिली है। धनबाद की श्रुति मोदी ने भी 569वीं रैंक हासिल कर अंतिम सूची में जगह बनाई है।

इन सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM