रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 26 से 28 मार्च तक ये रास्ते रहेंगे बंद

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 26 से 28 मार्च तक ये रास्ते रहेंगे बंद

रांची में रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 26 से 28 मार्च 2026 तक विस्तृत यातायात प्रबंधन लागू करने की घोषणा की है। धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों के दौरान भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

26 मार्च की शाम विभिन्न अखाड़ों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा और उन्हें रिंग रोड की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं छोटे मालवाहक वाहनों के संचालन पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक रोक रहेगी। किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर क्षेत्र, शहीद चौक और सुजाता चौक के आसपास ऑटो, टोटो और बसों का परिचालन भी बंद रखा जाएगा।

रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा 27 मार्च को निकलेगी, जिसके चलते पूरे दिन सख्त ट्रैफिक नियंत्रण रहेगा। सुबह 8 बजे से 28 मार्च तड़के 4 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से आधी रात तक छोटे वाहनों, जैसे ऑटो और टोटो, के संचालन पर भी प्रतिबंध लागू किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से जुलूस के समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे। इनमें किशोरी यादव चौक से महावीर मंदिर, एसएसपी आवास से कचहरी चौक और शहीद चौक, सर्कुलर रोड से जेल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, चडरी तालाब और पुरूलिया रोड शामिल हैं। साथ ही मेन रोड से जुड़ी एसएन गांगुली रोड और चर्च रोड जैसी गलियों में भी आम वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, पिस्का मोड़ और रातू रोड क्षेत्र में भी नो-एंट्री लागू रहेगी।

चैती दुर्गा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए 28 मार्च को भी ट्रैफिक नियंत्रण जारी रहेगा। सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि विसर्जन मार्गों पर स्थिति के अनुसार वाहनों को अन्य रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन दिनों अनावश्यक यात्रा से बचें, निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM