SSP की बड़ी कार्रवाई, भू-माफिया से सांठगांठ के आरोप में कांके थाना प्रभारी निलंबित

SSP की बड़ी कार्रवाई, भू-माफिया से सांठगांठ के आरोप में कांके थाना प्रभारी निलंबित

शहर में बढ़ते अपराध और पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर जमीन से जुड़े मामलों में कथित रूप से भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे।

प्रकाश रजक पर यह भी आरोप है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई। सुकुरहुट्टू गोलीकांड और बोड़ेया स्थित एक स्कूल में चोरी की घटना जैसी वारदातों को रोकने में उनकी विफलता को भी इस कार्रवाई का आधार माना गया है।

मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक रिट याचिका दायर की। इस याचिका के बाद प्रशासन हरकत में आया और लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर पूरे मामले की जांच कराई गई।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने आरोपों को बल दिया, जिसके आधार पर SSP ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग के भीतर इस कदम को जवाबदेही तय करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM