वीर सोरेन के निधन से शोक में डूबा सोरेन का परिवार, पैतृक आवास पहुंचकर भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना

वीर सोरेन के निधन से शोक में डूबा सोरेन का परिवार, पैतृक आवास पहुंचकर भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पोते वीर सोरेन का दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और पूरे क्षेत्र में संवेदनाओं का सिलसिला जारी है।

सरायकेला जिले के झीलिंगगोड़ा स्थित पैतृक आवास पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थक, शुभचिंतक और स्थानीय लोग लगातार पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया है।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया। नेताओं ने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और भगवान से कामना की कि वे परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM