RBI में नौकरी का सुनहरा मौका! 120 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल

RBI

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड ‘बी’ अधिकारियों के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी योग्यता, आयु और शर्तों की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें।

पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 120 रिक्त पद भरे जाएंगे:

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य: 83 पद

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीईपीआर: 17 पद

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीएसआईएम: 20 पद

  • आयु सीमा

    उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 सितंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

    आवेदन शुल्क

    • SC/ST/PwBD: 100 रुपये + 18% GST

  • General/OBC/EWS: 850 रुपये + 18% GST

  • चयन प्रक्रिया

    चयन दो चरणों की ऑनलाइन/लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    वेतनमान

    चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 78,450 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। वेतनमान इस प्रकार है: 78,450-4050(9)-114900-EB-4050(2)-123000-4650(4)-141600 (16 वर्ष)। इसके अतिरिक्त स्पेशल अलाउंस, डीए और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (HRA छोड़कर) लगभग 1,50,374 रुपये है। यदि आवास उपलब्ध नहीं है, तो मूल वेतन का 15% HRA दिया जाएगा।

    Trending News

     RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
    RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
    Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
    विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
    विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
    Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
    बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
    बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
    Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
    दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
    दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
    Oct 16, 2026, 1:35:00 PM
    सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
    सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
    Oct 16, 2026, 1:19:00 PM
    6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
    6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
    Oct 16, 2026, 1:00:00 PM
    भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
    भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
    Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
    एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
    एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
    Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
    मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
    मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
    Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
    हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
    हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
    Oct 16, 2026, 12:00:00 PM