रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी हत्याकांड का आरोपी सत्यम पाठक एनकाउंटर में घायल

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी हत्याकांड का आरोपी सत्यम पाठक एनकाउंटर में घायल

रांची में हाल ही में हुई सनसनीखेज हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक के साथ बुधवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास उस समय हुई, जब पुलिस उसे छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सत्यम पाठक ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने कांके डैम के समीप दो हथियार छिपाकर रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे लेकर घटनास्थल पहुंची थी। मौके पर पहुंचने के बाद अचानक उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके हाथ में भी चोट आई है।

गौरतलब है कि सत्यम पाठक पर पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या का आरोप है। मंगलवार को हुई इस वारदात में उसने कथित रूप से गोली मारकर हत्या की थी, जबकि इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता विजय टेटे को बताया जा रहा है।

इसके अलावा, सत्यम पाठक का नाम धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी सामने आया था। जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी गंभीर हालत हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान अगस्त 2024 में दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया था। पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Trending News

सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM