बेड़ो के महादानी मैदान के आसपास निषेधाज्ञा लागू, भीड़-भाड़ और रैलियों पर पूरी रोक

बेड़ो के महादानी मैदान के आसपास निषेधाज्ञा लागू, भीड़-भाड़ और रैलियों पर पूरी रोक

बेड़ो अंचल स्थित महादानी मैदान के पास अब बिना अनुमति किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा करना या रैली-प्रदर्शन करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किया है। निषेधाज्ञा 8 नवंबर 2025 से लागू होकर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नए आदेश के तहत निम्न बातें सख्त रूप से लागू होंगी:

-पांच या उससे अधिक लोग एकत्र होना या घूमना निषिद्ध होगा।

-हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, पिस्तौल, बम जैसी वस्तुएँ ले जाना मना है।

-धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली या आम सभा पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

-लाउडस्पीकर या किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

सरकारी कामकाज में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस आदेश से मुक्त रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी भीड़भाड़ या संदिग्ध गतिविधि से दूर रहें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM