मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहे आरक्षण के मुद्दे पर मामला फिर गरम हो गया है। एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख पूर्व सीएम सह वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बडा बयान दिया है।

मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रहे आरक्षण के मुद्दे पर मामला फिर गरम हो गया है। एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख पूर्व सीएम सह वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बडा बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि जो लोग मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उनको आरक्षण में संशोधन से दिक्कत तो होगी। मांझी ने यह बात रविवार को मोतिहारी में कही।

दरअसल रविवार को मोतिहारी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के तहत गरीब चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए । वही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल हुए । 

इस मौके पर आरक्षण में संशोधन को लेकर खुले मंच से एक बार फिर जीतन राम मांझी ने बिना नाम लिए लोजपा रामविलास प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा कि हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे है। वे क्या जाने, जो सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं। उनको तो आरक्षण में संशोधन को लेकर दिक्कत होगी ही पर हम एकबार फिर कह रहे है कि एकबार फिर से आरक्षण में संशोधन होना चाहिए।। वही मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा कि आरक्षण में बंटवारा होना ही चाहिए। क्योंकि और कोई डराना चाहता है, तो हम डरने वाले नहीं है। जनता हमारे साथ है और मोतिहारीं से इस अभियान का बिगुल फूंक दिया गया है ।

मंत्री संतोष सुमन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान कि, चाय के दुकान वाले बैक्वार्ड के लिए अलग चाय का कप में चाय देता है और अन्य समाज के लिए अलग कप में चाय देता है, मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि अब कुल्हड़ में चाय मिलता है। उनका यह बयान समाज को बाँटने वाला है । कांग्रेस पार्टी को तो वैसे लोगों से  पार्टी की बागडोर छीन कर दूसरे के हाथ में दे देना चाहिए ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM