रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर सियासी हलचल, भाजपा-कांग्रेस-झामुमो साध रहे समीकरण

रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर सियासी हलचल, भाजपा-कांग्रेस-झामुमो साध रहे समीकरण

रांची नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब शहर की राजनीति का फोकस डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आ गया है। भाजपा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तीनों ही दल इस पद के लिए संभावित समीकरण तलाशने में जुटे हैं। सभी पार्टियां अपने समर्थक पार्षदों की संख्या का आकलन कर रणनीति बनाने में लगी हुई हैं।

डिप्टी मेयर पद को लेकर भाजपा सबसे ज्यादा उत्साहित दिख रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि निगम में करीब दो दर्जन पार्षद ऐसे हैं जो भाजपा से जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर भाजपा इस पद पर अपनी दावेदारी मजबूत मान रही है और पार्टी के भीतर संभावित नामों पर चर्चा तेज हो गई है।

दूसरी ओर कांग्रेस भी इस पद को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता ‘छोटू’ का कहना है कि वार्ड 18 की पार्षद आशा देवी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर आई हैं। वे पार्टी नेतृत्व से बातचीत कर डिप्टी मेयर पद के लिए आशा देवी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। आशा देवी कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं और राजेश गुप्ता छोटू की बड़ी बहन भी हैं।

झामुमो भी डिप्टी मेयर पद को लेकर अपने विकल्प तलाश रहा है। पार्टी के संभावित दावेदार सोमवित मांझी चुनाव में पराजित हो गए हैं। ऐसे में अब झामुमो अल्पसंख्यक समुदाय से किसी उम्मीदवार को मैदान में उतारने की संभावना पर विचार कर रहा है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

भाजपा में कई नामों पर चर्चा

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने भी इस पद को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। पार्टी की महानगर इकाई से भाजपा समर्थित पार्षदों की सूची मांगी गई है। साथ ही यह भी जानकारी ली जा रही है कि संबंधित पार्षद कितने समय से पार्टी से जुड़े हैं, उनका राजनीतिक अनुभव क्या है और भविष्य में पार्टी के लिए उनकी भूमिका क्या हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक वार्ड 1 के पार्षद नकुल तिर्की, वार्ड 21 के सुनील यादव, वार्ड 28 की रश्मि चौधरी, वार्ड 26 के प्रदीप कुमार और वार्ड 40 की पार्षद सुचिता रानी रॉय के नामों पर विचार चल रहा है। इन सभी को चुनावी अनुभव है और कई बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

वरिष्ठ नेताओं की राय होगी अहम

इन संभावित उम्मीदवारों के चयन में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और रांची के सांसद व केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की राय भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस बार डिप्टी मेयर पद के कई पुराने चेहरे चुनाव नहीं जीत पाए हैं, इसलिए पार्टी किसी नए चेहरे को मौका देने पर विचार कर सकती है।

फिलहाल सभी दलों में इस पद को लेकर मंथन जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि होली के बाद डिप्टी मेयर पद को लेकर अंतिम फैसला सामने आ सकता है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM