पलामू में महिलाओं ने पेश की सामूहिक शक्ति की मिसाल, मंईयां सम्मान योजना की राशि से बनायी सड़क

palamu

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड की कंचनपुर पंचायत के लंगडीतर पिछुलिया टोला की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास से एक मिसाल पेश की है। यहां की महिलाओं ने ‘मंईया सम्मान योजना’ के तहत अपने खातों में प्राप्त राशि को इकट्ठा कर सड़क निर्माण में लगाया। ग्रामीणों के श्रमदान से लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम की सड़क मात्र दो दिनों में तैयार हो गई।

जिलावासियों के अनुसार, शनिवार को जिले के 3.50 लाख लाभार्थियों के खातों में मंईया सम्मान योजना की दो महीने की राशि के रूप में प्रत्येक महिला को पांच हजार रुपये जमा किए गए। राशि मिलने के बाद पिछुलिया टोला की 25 महिलाओं ने आपसी सहमति से दो-दो हजार रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान शुरू किया और सोमवार तक सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो गई।

खराब सड़क बनी प्रेरणा

ग्रामीण बताते हैं कि टोला की सड़क लंबे समय से जर्जर थी, जिससे बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई थी। वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे थे, जिससे लोग परेशान थे। इसी चुनौती को देखते हुए ग्रामीण महिला प्रेमशीला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने योजना की राशि को व्यक्तिगत खर्च की बजाय सामुदायिक हित में लगाने का निर्णय लिया।

ग्रामीण प्रशांत राज और जितेंद्र कुमार ने एक समिति का गठन किया। इस समिति के मार्गदर्शन में महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और श्रमदान के माध्यम से सड़क निर्माण का काम शुरू किया। पुरुषों ने भी ट्रैक्टर, फावड़ा और अन्य उपकरण उपलब्ध कराकर मदद की।

सामुदायिक प्रयासों को मिली सराहना

इस पहल में प्रेमशीला देवी, सोनी देवी, बसंती देवी, गीता देवी, प्रतिमा देवी, मंजू राम, डॉ. विनोद कुमार, प्रशांत राज, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, उदय कुमार बाली, ज्ञान प्रकाश, मदन राम, बीरेंद्र राम और राहुल सहित कई ग्रामीणों ने योगदान दिया। प्रेमशीला देवी ने कहा, “जब योजना की राशि हमारे खातों में आई, तो हमने तय किया कि इसे केवल व्यक्तिगत उपयोग के बजाय सामुदायिक भलाई में लगाया जाए। चंदा इकट्ठा किया और आपसी सहयोग से सड़क बनाई गई।”

यह पहल मंईया सम्मान योजना की राशि का सामुदायिक उपयोग करने का पहला उदाहरण है। इस काम ने न केवल ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया, बल्कि महिला भागीदारी और सामूहिक सहयोग की शक्ति को भी दिखाया।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM