पलामू : सिगरेट नहीं मिलने पर भड़के युवक ने किराना दुकान में लगाई आग, 10 लाख की संपत्ति खाक

पलामू : सिगरेट नहीं मिलने पर भड़के युवक ने किराना दुकान में लगाई आग, 10 लाख की संपत्ति खाक

झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सिगरेट नहीं मिलने से नाराज युवकों ने कथित तौर पर एक किराना दुकान में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा सामान, नकदी और शादी के लिए खरीदी गई सामग्री समेत करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित निराला टोला की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रात में उनकी दुकान बंद हो चुकी थी। इसी दौरान चार युवक वहां सिगरेट खरीदने पहुंचे। जब उन्होंने युवकों को बताया कि दुकान बंद है और सिगरेट भी खत्म हो चुकी है, तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की कोशिश भी की। कुछ देर तक बहस होने के बाद वे वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते धमकी देकर गए।

दुकान मालिक के मुताबिक, युवकों के जाने के कुछ ही देर बाद उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह देख उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके भाई छोटू कुमार गुप्ता की शादी 11 मार्च को तय है। शादी के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान खरीदकर दुकान में रखा गया था, जो आग में पूरी तरह जल गया। इसके अलावा दुकान में रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए।

दुकान मालिक ने चारों युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM