रांची विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

रांची विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोरोना महामारी के बाद रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में सत्र लगातार एक से दो साल पीछे चल रहा है, वहीं परीक्षाओं और परिणामों में अनियमितताओं ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। बड़ी संख्या में छात्रों का आरोप है कि गलत मूल्यांकन के कारण उन्हें असफल घोषित कर दिया गया है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रांची समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के नेतृत्व में यह आंदोलन धीरे-धीरे व्यापक रूप लेता गया। प्रदर्शनकारी छात्र करीब आठ घंटे तक गेट पर डटे रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान वे बिना भोजन-पानी के धरने पर बैठे रहे, लेकिन दिनभर कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे संवाद करने नहीं पहुंचा।

लंबे इंतजार के बाद शाम करीब पांच बजे विश्वविद्यालय के प्राक्टर मुकुंद चंद्र मेहता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि 16 अप्रैल को विश्वविद्यालय के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उधर, दिनभर चले इस हंगामे के बीच देर शाम नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने मोरहाबादी स्थित आईक्यूएसी कार्यालय में अपना पदभार संभाला। उनकी नियुक्ति को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए और प्रक्रिया की जांच की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक समर्थन भी मिला। कांग्रेस नेता कुमार राजा धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव सहित कई छात्र नेताओं ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें सत्र 2023-27 की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने, परिणामों में गड़बड़ी की जांच कराने, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने के मामलों की जांच, पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने, छात्रसंघ चुनाव कराने, डिजिटल प्रणाली को सुधारने और शिक्षकों की कमी दूर करने जैसी मांगें शामिल हैं।

छात्रों का कहना है कि समय पर परीक्षा और परिणाम नहीं होने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई छात्रों ने बताया कि उनका कोर्स समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन सत्र में देरी के कारण वे अभी तक परीक्षाओं में ही उलझे हुए हैं।

हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा और अधिक तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM