अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी

अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी

भागलपुर में ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट की शुरुआत की है। जिलाधिकारी आलंकृता पांडेय ने यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास स्थित 30 गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसके लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट तय किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोबाइल यूनिट इन स्थानों पर पहुंचेगी और स्थानीय लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

जांच से लेकर मुफ्त दवा तक की सुविधा

मोबाइल हेल्थ यूनिट के जरिए ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा। जांच के दौरान जिन लोगों को दवा की आवश्यकता होगी, उन्हें मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे ग्रामीणों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिन्हें इलाज या चिकित्सकीय सलाह के लिए दूर जाना पड़ता है। मोबाइल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल को क्षेत्र के ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Trending News

'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM