कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बना राष्ट्रीय खतरा, आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बना राष्ट्रीय खतरा, आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

धनबाद के वासेपुर से ताल्लुक रखने वाला कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब केवल राज्य पुलिस ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है। ताजा खुफिया सूचनाओं के मुताबिक दुबई में बढ़ती सख्ती के बाद वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जाकर छिप गया है। इस घटनाक्रम के बाद उसे आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

जिला पुलिस ने उसकी कथित देशविरोधी गतिविधियों को आधार बनाते हुए उसे आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। आगे यह फाइल राज्य के गृह विभाग से होते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय तक भेजी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि विदेश में बैठकर भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ साजिश रचने के संकेत मिल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार दुबई में जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ने और स्थानीय प्रशासन की सख्ती के कारण प्रिंस खान का वहां ठहरना मुश्किल हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कथित तौर पर अवैध तरीके से पाकिस्तान का रुख किया। बताया जा रहा है कि उसके साथ दुबई में सक्रिय उसके सात करीबी सहयोगी भी फिलहाल भूमिगत हो गए हैं।

खुफिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान पहुंचने के बाद उसने वहां सक्रिय कुछ प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क साधा है और संदिग्ध तत्वों से मुलाकात की है। एजेंसियों को आशंका है कि वह इन संगठनों की मदद से झारखंड समेत आसपास के राज्यों में आपराधिक या आतंकी वारदातों की साजिश रच सकता है।

प्रिंस खान का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है:

– 24 नवंबर 2021 को धनबाद के नया बाजार में महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या।
– मई 2022 में हाउसिंग कॉलोनी स्थित ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर पर फायरिंग।
– दिसंबर 2022 में बैंक मोड़ इलाके की एक क्लिनिक लैब पर गोलीबारी।
– फरवरी 2023 में कार्मिक नगर के पास रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड में नाम सामने आया।
– मई 2023 में वासेपुर के फहीम खान के बेटे इकबाल खान और ढोलू पर हमला।
– अक्टूबर 2023 में कार सेंटर संचालक दीपक अग्रवाल पर जानलेवा हमला।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM