झारखंड पुलिस सेवा के नौ DSP बने IPS, जल्द जारी होगा प्रमोशन आदेश

झारखंड पुलिस सेवा के नौ DSP बने IPS, जल्द जारी होगा प्रमोशन आदेश

झारखंड पुलिस सेवा (JPS) के नौ वरिष्ठ डीएसपी को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रमोशन मिल गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को यह उन्नति मिली है, उनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार-एक शामिल हैं। वहीं, जेपीएससी की दो बैचों से राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को सशर्त (कंडिशनल) प्रोन्नति प्रदान की गई है।

एसपी रैंक में बढ़ेगी आईपीएस अधिकारियों की संख्या
वर्तमान में झारखंड में 2012 से 2021 बैच तक कुल 71 आईपीएस अधिकारी एसपी रैंक में कार्यरत हैं, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नए प्रमोशन के बाद एसपी स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी। हालांकि जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारी डीआईजी रैंक में पदोन्नत होंगे, जिसके बाद एसपी रैंक में कार्यरत आईपीएस अधिकारियों की संख्या घटकर 76 रह जाएगी।

पुलिस विभाग में जल्द होगा व्यापक पुनर्गठन
सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस में जल्द ही बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल होने वाला है। कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न उच्च पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी। इनमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियाँ शामिल हैं।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM