नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी

पडोसी देश नेपाल में आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद जैसे जैसे राहत व बचाव कार्य बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैस इस विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।

नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी

पडोसी देश नेपाल में आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद जैसे जैसे राहत व बचाव कार्य बढ़ते जा रहे हैं, वैसे वैस इस विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस विनाशकारी आपदा के कारण अब तक सैकडों लोगों की मौत होने और हजारों के अभी भी लापता होने की खबर है।

अंतराष्ट्रीय रिपोर्टस के अनुसार इस भयानक जल प्रलय के बाद रविवार तक नेपाल और तिब्बत को मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 903  हो गई है। जबकि दोनों ही देशों में तीन हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में लापता लोगों में 550 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गयी कि नेपाल में 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। जबकि बीते शनिवार की रात जारी लापता लोगों की ताजा सूची में 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने और भारतीय मूल के 128 लोगों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी। 

खबर यह भी है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 22 यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं। नेपाल के गजुरी गांव पालिका में कई भारतीय पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। इस भयानक त्रासदी के बीच भारत ने राहत सामग्री से भरी चौथी उडान को नेपाल भेजा है। इसमें रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजों के साथ अन्य सामान शामिल हैं। 

बता दें कि नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की घटना 26 अगस्त 2026 की सुबह हुई थी। नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने और भारी बारिश के कारण ल्हेन्दे खोला और भोटे कोशी नदियों में भयानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही हुई। शुरू में इस तबाही की खबरें सीमित आ रही थी लेकिन वक्त गुजरने के साथ सामने आया कि इस त्रासदी ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

Trending News

डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM