यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
धनबाद जिले में यूजीसी के नए नियम को लेकर लोगों में उत्पन्न असंतोष और सामाजिक समरसता को लेकर राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त, धनबाद के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

धनबाद जिले में यूजीसी के नए नियम को लेकर लोगों में उत्पन्न असंतोष और सामाजिक समरसता को लेकर राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त, धनबाद के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में नए नियम की समीक्षा करने तथा ऐसा वातावरण बनाए रखने की मांग की गई, जिससे समाज में किसी प्रकार का भेदभाव या विभाजन उत्पन्न न हो।
राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही शिक्षा व्यवस्था में समाज के सभी वर्गों के बच्चे आपसी मैत्रीपूर्ण वातावरण में शिक्षा प्राप्त करते रहे हैं। नए नियम को लेकर समाज के लोगों में आशंका है कि इसका दुरुपयोग होने से सामाजिक कटुता बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सामाजिक एकता सर्वोपरि है तथा भारतीय समाज को किसी भी परिस्थिति में विभाजित नहीं होने देना चाहिए।
मंच के धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, पारदर्शिता और सामाजिक समरसता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति से पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित पहल करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मंच ने UGC के नए नियम पर पुनर्विचार तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर ददन सिंह, रणविजय सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, दिलीप सिंह, सवितेश के. सिंह (अधिवक्ता), पवन कुमार एवं सी.पी. सिंह सहित राजपूत विचार मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट










