छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम

सारण जिले से दर्दनाक खबर है। दरअसल अपने पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी ने भी अपना दम तोड दिया। दोनों की शादी महज छह माह पहले ही हुई थी। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौक में पति-पत्नी की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। महज छह महीने पहले शादी के बंधन में बंधे बबलू कुमार महतो और उनकी पत्नी सपना कुमारी की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि रसूलपुर निवासी शंभू महतो का 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार महतो चेन्नई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। वह चार भाइयों और एक बहन में तीसरे स्थान पर था। वहीं उसकी पत्नी सपना कुमारी बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगारा गांव निवासी तेरस महतो की पुत्री थी।

परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। शादी के बाद अभी उनका दांपत्य जीवन ठीक से शुरू ही हुआ था। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी। काम के सिलसिले में बबलू चेन्नई में रहता था, जबकि सपना रसूलपुर में रह रही थी। मिली खबर के अनुसार चेन्नई में बबलू की मौत हो जाने की खबर आयी। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत अलग-अलग जगहों पर हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बबलू के भाई-बहन चेन्नई पहुंचे थे। बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी। इसके बाद बबलू ने उन्हें जल्द वापस लौटने को कहा था। लेकिन महज कुछ समय बाद सामने आई दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों के मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM