झारखंड में शहरी सरकार चुनने की तैयारी तेज, 48 निकायों के लिए नगर निकाय चुनाव का ऐलान

झारखंड में शहरी सरकार चुनने की तैयारी तेज, 48 निकायों के लिए नगर निकाय चुनाव का ऐलान

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के ऐलान के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है और चुनावी गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक यह चुनाव पूरी तरह गैर-दलीय आधार पर कराए जाएंगे। राज्य के 49 शहरी स्थानीय निकायों में एक ही चरण में मतदान होगा। इनमें 30 नगर पालिका और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत राज्यभर में कुल 1087 वार्डों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। उम्मीदवारों को 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा, यानी ईवीएम का उपयोग नहीं किया जाएगा।

चुनाव वर्ष 2024 की मतदाता सूची के आधार पर संपन्न कराए जाएंगे। वहीं, वार्ड आरक्षण से संबंधित अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे आरक्षित और अनारक्षित सीटों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 दर्ज की गई है।

आयोग का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। अब शहरी मतदाताओं की नजरें चुनावी मैदान पर टिक गई हैं, जहां गैर-दलीय मुकाबले में स्थानीय नेतृत्व की किस्मत तय होगी।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM