नगर निकाय चुनाव 2026: 48 शहरी निकायों में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक रांची में 24.90% वोटिंग

नगर निकाय चुनाव 2026: 48 शहरी निकायों में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक रांची में 24.90% वोटिंग

झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मंगलवार को राज्य के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में एक साथ मतदान कराया जा रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। दोपहर 1 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रांची नगर निगम क्षेत्र में 24.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बुंडू नगर पंचायत में मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाते हुए 39.77 प्रतिशत वोटिंग की।

इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है, जहां मतदाता मेयर और पार्षद पद के लिए अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं। मतदान के लिए दो अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा है—मेयर पद के लिए गुलाबी और पार्षद पद के लिए सफेद। इस बार मतपत्र में ‘नोटा’ का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

राज्यभर में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 48 निकायों में चुनाव कराया जा रहा है। 1087 वार्डों के लिए 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक ही दिन बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हो रहा है।

मतदाताओं की पहचान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य वैध फोटो आईडी को भी मान्यता दी गई है। अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत लागू किया गया है।

मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM