झारखंड में मानसून बेअसर! बारिश को तरस रहे अधिकांश जिले

झारखंड में मानसून बेअसर! बारिश को तरस रहे अधिकांश जिले

झारखंड में इस वर्ष मानसून अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सका है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 28 जुलाई के बीच राज्य में औसत से काफी कम वर्षा हुई है। इस अवधि में जहां सामान्य रूप से 478.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, वहीं वास्तविक वर्षापात केवल 352.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया। इस तरह पूरे राज्य में अब तक करीब 26 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है।

मानसून की सबसे अधिक बेरुखी गढ़वा, चतरा, पाकुड़, देवघर, कोडरमा और गोड्डा जैसे जिलों में देखने को मिली। गढ़वा में सामान्य से 62 प्रतिशत, चतरा में 61 प्रतिशत और पाकुड़ में 60 प्रतिशत कम बारिश हुई। देवघर में वर्षा 56 प्रतिशत, कोडरमा में 52 प्रतिशत और गोड्डा में 50 प्रतिशत कम दर्ज की गई। वहीं गिरिडीह में भी सामान्य से 47 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। पलामू में 41 प्रतिशत, हजारीबाग में 40 प्रतिशत, बोकारो और रामगढ़ में 36-36 प्रतिशत तथा लातेहार में 31 प्रतिशत कम वर्षापात दर्ज किया गया। इसके अलावा साहिबगंज में 12 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में 13 प्रतिशत तथा रांची और खूंटी में 17-17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। सिमडेगा में केवल 3 प्रतिशत और सरायकेला-खरसावां में महज 1 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई।

जहां अधिकांश जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं पश्चिमी सिंहभूम राज्य का एकमात्र प्रमुख जिला रहा, जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई। यहां 461.9 मिलीमीटर के सामान्य आंकड़े के मुकाबले 534 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत अधिक है। राज्य में मानसून की कमजोर स्थिति का असर कृषि गतिविधियों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यदि आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार नहीं बढ़ी, तो कई जिलों में खेती और जल संसाधनों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

Trending News

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, बचाने गया युवक भी डूबा
Oct 17, 2026, 2:03:00 PM
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले विवादित बयान पर ये बोले संजय झा, MLC चुनाव पर भी बड़ा दावा
Oct 17, 2026, 2:00:00 PM
 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
Oct 17, 2026, 12:15:00 PM
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
Oct 17, 2026, 11:58:00 AM