एडमिट कार्ड न मिलने से 8वीं के कई छात्राएं परीक्षा से वंचित, अभिभावकों में जतायी नाराजगी

एडमिट कार्ड न मिलने से 8वीं के कई छात्राएं परीक्षा से वंचित, अभिभावकों में जतायी नाराजगी

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत मुर्गू पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगरा टोली में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा के पांच छात्र-छात्राएं राज्य सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, जिससे उनके परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय के छात्र दुर्गा उरांव, करीना कुमारी, सुशांति कुमारी, सविता कुमारी और खुशबू कुमारी परीक्षा देने के लिए निर्धारित दिन स्कूल पहुंचे थे। लेकिन वहां उन्हें पता चला कि उनका एडमिट कार्ड जारी ही नहीं किया गया है, जिसके कारण वे परीक्षा में बैठने से वंचित रह गए।

छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का परीक्षा फॉर्म समय पर भरा गया था, फिर भी एडमिट कार्ड जारी नहीं होना स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस घटना से अभिभावकों में काफी नाराजगी है और उनका कहना है कि इस गलती की वजह से बच्चों का एक पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

इधर, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दुर्गावती कुमारी ने बताया कि संबंधित छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे गए थे, लेकिन किसी कारण से वे रिजेक्ट हो गए। हालांकि फॉर्म अस्वीकार होने की सटीक वजह की जानकारी फिलहाल उन्हें भी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई है, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM