रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह (जमशेदपुर) के प्रभारी डीन डॉ. हरीश चंद्र बंधु ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान डॉ. बंधु ने मुख्यमंत्री को 26 फरवरी 2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
गौरतलब है कि 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। इसी कड़ी में उनके मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचने का भी कार्यक्रम तय किया गया है। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंघल और लीगल हेड जय प्रकाश भी मौजूद रहे।