हजारीबाग-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से किडनैप कैरव गांधी सकुशल बरामद

हजारीबाग-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से किडनैप कैरव गांधी सकुशल बरामद

जमशेदपुर से अगवा किए गए कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल मुक्त करा लिया है। जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें हजारीबाग से सटे बिहार बॉर्डर इलाके से बरामद किया, जहां अपहरणकर्ता उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की कोशिश में थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस वारदात के पीछे बिहार का एक संगठित किडनैपिंग गिरोह शामिल है। जांच में सामने आया है कि अपराधी कारोबारी को लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रख रहे थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बचे रह सकें।

ट्रांजिट के दौरान मिली सफलता

जमशेदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र के आसपास, बिहार सीमा की ओर से कैरव गांधी को फिर से शिफ्ट किया जा रहा है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर एक साथ इलाके में छापेमारी की।

अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से घबराए अपहरणकर्ता कारोबारी को कार में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कैरव गांधी को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उन्हें सकुशल जमशेदपुर स्थित उनके आवास तक पहुंचाया।

आगे की कार्रवाई जारी

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि कारोबारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस किडनैपिंग में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन के बाद अपहरण से जुड़े नेटवर्क को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM