सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार

सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस ने उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (PLFI) से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हाल ही में हुए एक आगजनी मामले की जांच के दौरान की गई, जिसने इलाके में दहशत फैला दी थी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 25 जनवरी की रात जलडेगा थाना क्षेत्र के लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कार्य कर रही एसआरएमवी कंपनी के अस्थायी कैंप को निशाना बनाया गया था। अज्ञात हमलावरों ने कैंप में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना स्थल से पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले पोस्टर भी बरामद किए गए थे, जिससे उग्रवादी कनेक्शन की आशंका मजबूत हुई।

घटना के बाद जलडेगा थाना में मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें से पांच की संलिप्तता सीधे तौर पर पीएलएफआई से जुड़ी पाई गई।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगेगी और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM